Site icon Grand Gumber News

4 फरवरी से एसबीआर कॉलेज मैदान में शुरू होगा यादव प्रीमियर लीग सीजन-1, 16 टीमों के 224 खिलाड़ी दिखाएंगे क्रिकेट का दमखम

समाज को एकजुट रखने के साथ-साथ युवाओं को खेल गतिविधियों में आगे बढ़ाने के उद्देश्य से लगातार विभिन्न समाजों द्वारा खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में यादव समाज द्वारा यादव प्रीमियर लीग सीजन-1 का आयोजन आगामी 4 फरवरी से 20 फरवरी तक एसबीआर कॉलेज मैदान में किया जाएगा। इस प्रतिष्ठित क्रिकेट टूर्नामेंट में स्टूडेंट वर्ग की 16 टीमें भाग लेंगी, जिनके बीच कड़े मुकाबलों के बाद विजेता टीम का चयन किया जाएगा।आयोजकों ने बुधवार को आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी देते हुए बताया कि टूर्नामेंट में केवल यादव समाज के खिलाड़ी ही हिस्सा लेंगे। 16 टीमों में कुल 224 खिलाड़ी शामिल होंगे। सभी टीमों का चयन पूर्ण कर लिया गया है और जिन समाज के सदस्यों ने टीमें ली हैं, उनके द्वारा तैयारियां भी अंतिम चरण में हैं।टूर्नामेंट में प्रत्येक मैच 8-8 ओवर का खेला जाएगा, जबकि फाइनल मुकाबला 10 ओवर का होगा। आयोजन से पूर्व 31 जनवरी को टीम लॉन्चिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें खिलाड़ियों को जर्सी प्रदान की जाएगी। आयोजकों ने बताया कि यह टूर्नामेंट का पहला वर्ष है, जिसे पूरी तरह व्यवस्थित और सुचारू ढंग से संपन्न कराने का प्रयास किया जा रहा है। यादव प्रीमियर लीग से समाज के युवाओं में खेल भावना और प्रतिभा को नया मंच मिलेगा।

Exit mobile version