Site icon Grand Gumber News

40 नये व्यक्तियों ने थामा भाजपा का दामन…..जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में किया भाजपा में प्रवेश

एमसीबी / भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन के नेतृत्व में लगभग 40 लोगों ने भाजपा का दामन थामा। वहीं भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिलाध्यक्ष अंकुर जैन द्वारा उक्त कार्यक्रम में शामिल हुए नये व्यक्तियों को भाजपा में प्रवेश कराते हुए उन्हें भाजपा का गमछा एवं टोपी पहनाकर भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश कराया।

अंकुर जैन ने कहा कि मोदी की लोकप्रियता का ही परिणाम है जिससे आज हर वर्ग, हर समाज के लोग भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहते हैं। भाजपा के रीति- नीति से प्रभावित होकर आज मनेन्द्रगढ में 40 से ज्यादा लोगों ने भारतीय जनता पार्टी में प्रवेश किया। मोदी के नेतृत्व में भारत का मान-सम्मान वैश्विक स्तर पर लगातार बड़ रहा है। तथा जी-20 सबमिट जैसे बड़े आयोजन भी भारत मे हो रहे है। ऐसे प्रोग्राम और जनहित की योजनाओं से प्रभावित होकर सभी लोग भाजपा प्रवेश किये है‌। मैं सभी का स्वागत और अभिनंदन करता हूं और आने वाले समय में भारतीय जनता पार्टी मनेंद्रगढ़ विधानसभा में बड़े अंतर से जीतेगी एवं पूर्ण बहुमत की सरकार छत्तीसगढ़ में बनेगी।

छत्तीसगढ़ में जो कांग्रेस भ्रष्टाचार की सरकार चला रही है उसका जल्द ही अंत होगा। 40% पर्सेंट कमीशन का खेल जो साढ़े 4 सालों में हो रहा है उससे जनता को निजात मिलेगी। उक्त संबंध की जानकारी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा जिला मीडिया प्रभारी यीशै दास ने दी।

Exit mobile version