38.3 C
Bilāspur
Thursday, April 2, 2026
spot_img

5वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण का आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई। 102 पदक लेकर बिलासपुर जिला ओवर ऑल चैंपियनशिप का किताब पर कब्जा किया।

5वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण का आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता संपन्न हुई।
102 पदक लेकर बिलासपुर जिला ओवर ऑल चैंपियनशिप का किताब पर कब्जा किया।
27 जनवरी से 30 जनवरी तक छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर द्वारा अयोजित 5वी छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय स्वर्ण आमंत्रण ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आज संपन्न हुई।
छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के महासचिव श्री रामपुरी गोस्वामी ने उपरोक्त जानकारी देते हुए बताया कि समापन एवं पुरस्कार वितरण समारोह के मुख्य अतिथि बिल्हा विधानसभा के माननीय विधायक श्री धरमलाल कौशिक जी, कार्यक्रम अध्यक्षता माननीय महापौर श्री रामशरण यादव एवम विशिष्ठ अतिथि भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष श्री रामदेव कुमावत, डाक्टर अभीराम शर्मा जी रहे है। सभी अतिथियों द्वारा उद्बोधन में जीते हुवे खिलाड़ियों को बधाई और पराजित खिलाड़ियों को निराश ना हो कर खूब मेहनत करने की बात कही गई। साथ ही श्री कौशिक जी ने राज्य ताइक्वांडो संघ को 200 ताइक्वांडो मैट जल्द देने की घोषणा की, और खिलाड़ियों को ताइक्वांडो सिखने हेतु प्रेरित किया, ताकि बालिका खिलाड़ी खेल के साथ साथ आत्मसुरक्षा भी कर सके। महापौर रामशरण यादव नेकहा कि प्रति वर्ष ताइक्वांडो प्रतियोगिता का आयोजन करने पर छत्तीसगढ़ राज्य ताइक्वांडो संघ के समस्त पदाधिकारियों शुभकामनाएं प्रेषित किए।प्रतियोगिता में सब जुनियर कैडेट जुनियर बालक/बालिका एवं सीनियर महिला/पुरुष वर्ग के 84 वेट केटेगरी में 286 पदकों का वितरण किया गया। बिलासपुर जिला 102 पदकों के साथ सर्वाधिक पदक प्राप्त कर ओवर ऑल चैंपियनशिप का किताब पर कब्जा किया, दूसरे स्थान पर दुर्ग जिला, तीसरे स्थान पर गौरेला पेंड्रा मरवाही एवं चौथे स्थान पर रायगढ़ जिला रहा। मुख्य अतिथि श्री कौशिक ने सभी विजेता टीमों को ट्राफी प्रदान किया।प्रतियोगिता में राज्य के विभिन्न जिलों से 475 खिलाड़ी एवं 60 आफिशियल भाग लिए हैं। परिणाम निम्नानुसार हैं= 33 किलोग्राम में स्वर्ण पदक मानसी पटेल रायगढ़, रजत पदक आकांक्षा धनकर बिलासपुर, 37 किलोग्राम में स्वर्ण पदक वैष्णवी चंद्रा बिलासपुर, रजत पदक अरिशिता ताम्रकार बिलासपुर, कांस्य पदक मधुरिमा निषाद रायपुर, प्रख्या डोंगरे बिलासपुर, 41किलोग्राममें प्रज्ञा यादव स्वर्ण पदक, सान्या महंत जशपुर, कांस्य पदक सौम्या साहू रायगढ़, मिया अल्ताफ कोरबा, 44किलोग्राम में स्वर्ण पदक अल्बिना शाकिल बिलासपुर, रजत पदक आर्ची गाडगे दुर्ग कास्य पदक अन्याय जांजगीर चांपा, आराध्या सिंह विलासपुर,74किलोग्राम में स्वर्ण पदक मिष्ठी नागेश बिलासपुर, रजत पदक अफ्शा जी पी एम, कांस्य पदक कुमकुम दुर्ग, कनिका पवार बिलासपुर, 51किलोग्राम में स्वर्ण पदक परी सिद्दाम बिलासपुर, रजत पदक आरना सुराना बिलासपुर, कास्य पदक प्रिंसी सिंह , अर्पिता आदित्य रायगढ़,59 किलोग्राम में स्वर्ण पदक तुलिका गड़ेवाल दुर्ग, रजत पदक प्रज्ञा मिश्रा बिलासपुर, कांस्य पदक रुचिका केवट रायपुर,59 किलोग्राम के ऊपर वेट मे स्वर्ण पदक दक्षा श्रीवास कोरबा। एवम सब जुनियर वर्ग में 29किलोग्राम में स्वर्ण पदक छायांक वर्मा बिलासपुर, रजत पदक के रिसिट कोरबा, कास्य पदक पार्थ बाजपेयी बिलासपुर रक्षित साहू बिलासपुर, 32किलोग्राम में स्वर्ण पदक कान्हा यादव बिलासपुर, रजत पदक वैदिक गुप्ता बिलासपुर, कांस्य पदक कलश केवंट बिलासपुर, प्रयान चंद्राकर दुर्ग,38 किलोग्राम में स्वर्ण पदक प्रणव निर्मलकर कोरबा, रजत पदक आलोक रजक बिलासपुर, कांस्य पदक अदविक राय बिलासपुर, अगमजोत सिंह रायपुर। सीनियर महिला वर्ग में 53 किलोग्राम में जिस्मिता मिंज रायगढ़ स्वर्ण पदक, प्रिया ध्रुव रायपुर रजत पदक, शशि पुरी जीपीएम कास्य पदक ललित धुर्वे जीपीएम कांस्य पदक, 57 किलोग्राम में दिया गोस्वामी बिलासपुर स्वर्ण पदक, 65 किलोग्राम में खुशी सिंह बिलासपुर स्वर्ण पदक, 67 किलोग्राम में आभा मिंज जशपुर स्वर्ण पदक, 49 किलोग्राम में श्रेया पराए रायपुर स्वर्ण पदक प्राप्त किए हैं सीनियर पुरुष वर्ग में 54 किलोग्राम में मेदनी यादव रायगढ़ स्वर्ण पदक, राजशेखर खुसरो जीपीएम रजत पदक, अर्धदीप घोष रायपुर कांस्य पदक, पुनाराम दुर्ग कांस्य पदक, 58 किलोग्राम में रोशन कुलाशे बिलासपुर स्वर्ण पदक ,अभय शर्मा बिलासपुर रजत पदक, आयुष पराए रायपुर कांस्य पद, 63 किलोग्राम में शिवराज मरायी जीपीएम स्वर्ण पदक, ओम शर्मा रायपुर रजत पदक क्रांति विजय बिलासपुर कांस्य पदक, अनिल विश्वकर्मा रायपुर कांस्य पदक, 59 किलोग्राम में अविनाश पोर्ते जीपीएम स्वर्ण पदक, 74 किलोग्राम में आदित्य कुमार कमलेश बिलासपुर स्वर्ण पदक ,उमेश कश्यप मुंगेली रजत पदक, 80 किलोग्राम में वैभव जायसवाल कोरबा स्वर्ण पदक।

          रामपुरी गोस्वामी
                महासचिव
   छ.ग.राज्य ताइक्वांडो संघ, बिलासपुर

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles