25.4 C
Bilāspur
Sunday, March 29, 2026
spot_img

5 डे वर्किंग की मांग पर बैंक कर्मियों की हड़ताल रायपुर समेत देशभर में सार्वजनिक बैंकों की सेवाएं रहीं प्रभावित

बैंक कर्मचारी यूनियनों ने 5 डे वर्किंग की लंबे समय से लंबित मांग को लेकर आज राष्ट्रव्यापी हड़ताल की। यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस यूएफबीयू के आह्वान पर सरकारी बैंकों और कुछ पुराने निजी बैंकों के अधिकारी-कर्मचारी हड़ताल पर रहे, जिससे बैंकिंग सेवाएं प्रभावित हुईं।राजधानी रायपुर में भी बैंक अधिकारी और कर्मचारियों ने मोती बाग चौक के पास प्रदर्शन कर अपनी मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। हड़ताल के चलते अधिकांश सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों में लेन-देन सहित अन्य सेवाएं बाधित रहीं।बैंकों ने पहले ही ग्राहकों को हड़ताल के कारण सेवाओं में संभावित व्यवधान की सूचना दे दी थी। उल्लेखनीय है कि मार्च 2024 में हुए वेतन संशोधन समझौते के दौरान भारतीय बैंक संघ और यूएफबीयू के बीच शनिवार को अवकाश घोषित करने का निर्णय लिया गया था, लेकिन अब तक इसे लागू नहीं किया गया।यूएफबीयू ने सरकार पर मांगों की अनदेखी का आरोप लगाते हुए कहा कि 5 डे वर्किंग लागू होने से काम के घंटे कम नहीं होंगे। यूनियन ने स्पष्ट किया कि कर्मचारी सोमवार से शुक्रवार तक प्रतिदिन 40 मिनट अतिरिक्त कार्य करने को तैयार हैं।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles