Site icon Grand Gumber News

56 दिव्यांगजनों को मिला आत्मनिर्भरता का सहारा, मोटराइज्ड ट्राइसायकल का वितरण, केन्द्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू बोले— सहायक उपकरण से खुलेगा रोजगार और स्वरोजगार का मार्ग

समाज कल्याण विभाग एवं जिला पुनर्वास केन्द्र बिलासपुर, प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र बिलासपुर तथा एलिम्को अधिकृत विक्रेता विक्रय केन्द्र कोरबा के संयुक्त तत्वावधान में दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन शासकीय दृष्टि एवं श्रवण बाधितार्थ विद्यालय तिफरा, बिलासपुर में किया गया।कार्यक्रम के मुख्य अतिथि केन्द्रीय शहरी विकास राज्य मंत्री एवं सांसद बिलासपुर तोखन साहू रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बिल्हा धरमलाल कौशिक ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी एवं महापौर श्रीमती पूजा विधानी उपस्थित रहीं। पूर्व चिन्हांकन के आधार पर 56 दिव्यांगजनों को मोटराइज्ड ट्राइसायकल एवं अन्य आवश्यक सहायक उपकरण वितरित किए गए हैं। इसके साथ ही भविष्य में भी आवश्यकता अनुसार दिव्यांगजनों को सहायता सामग्री प्रदान की जाएगी।मुख्य अतिथि तोखन साहू ने दिव्यांगजनों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री दिव्याशा केन्द्र के शुभारंभ पर प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि मोटराइज्ड ट्राइसायकल और सहायक उपकरण दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ रोजगार एवं स्वरोजगार के अवसर प्रदान करेंगे और उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाएंगे।

Exit mobile version