Site icon Grand Gumber News

59.87 लाख की ऑनलाइन ठगी का खुलासारेंज साइबर पुलिस ने चार आरोपियों को दबोचा, मास्टरमाइंड दिल्ली से जुड़ा

बिलासपुर पुलिस ने ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी के बड़े मामले का पर्दाफाश किया है।रेंज साइबर थाना टीम ने कार्रवाई कर चार आरोपियों को गिरफ्तार किया, जिन पर 59,87,994 रुपये की ठगी का आरोप है। मास्टरमाइंड आरोपी ने दिल्ली से कंप्यूटर इंजीनियरिंग पढ़ाई की थी और तकनीकी ज्ञान का इस्तेमाल कर ठगी को अंजाम देता था।पुलिस महानिरीक्षक डॉ. संजीव शुक्ला और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशन पर गठित टीम ने लगातार प्रयास कर आरोपियों को पकड़ा। आरोपियों में ललित कुमार,बबलू उर्फ कमलजीत सिंह,अर्पित साल्वे और रोहित निषाद सभी मध्यप्रदेश इंदौर के क्षेत्रों में सक्रिय थे।जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पीड़ित से ऑनलाइन शेयर ट्रेडिंग के नाम पर मोटी रकम ऐंठी और फर्जी सॉफ्टवेयर/वेबसाइट बनाकर खातों से रकम ट्रांसफर की। आरोपियों के पास से पुलिस ने 4 मोबाइल, 7 एटीएम कार्ड, 1 पैन कार्ड, 1 ड्राइविंग लाइसेंस और अन्य सामग्री जब्त की है।आरोपियों को कोर्ट में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस का दावा है कि इस गिरोह का नेटवर्क और भी राज्यों तक फैला है। मामले में आगे की जांच जारी है।

Exit mobile version