Site icon Grand Gumber News

6 जिलों के 11 हजार किसान बने कर्जदार, जिला सहकारी बैंक का वसूली अभियान तेज

बता दें कि, बिलासपुर, जीपीएम, मुंगेली, जांजगीर-चांपा, सक्ती और कोरबा जिलों के करीब 11,306 किसानों ने पिछले दो वर्षों में कुल 39 करोड़ 28 लाख रुपये का कर्ज नहीं चुकाया है। इसके चलते बैंक ने इन किसानों को चिन्हित कर विशेष वसूली अभियान शुरू करने का फैसला लिया है।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी सुनील सोढ़ी ने बताया कि, बैंक ने करीब 99 प्रतिशत रिकवरी की है। संभाग में करीब 4 हजार के आस पास किसान लोन नहीं दे पाए है। उनसे वसूली की जा रही हैं। कर्ज पाटने का समय मार्च तक रहता था। वित ब्याज के साथ रिकवरी किया जाना है। पिछले साल जो डिफाल्टर रहे है। जिसने लोन नहीं पटाया है। उनकी बकाया दर वाली सूची मंगाई गई। और उनकी संपत्ति को कुर्क करने के लिए तहसीलदार को आवेदन दिया जायेगा।

Exit mobile version