Site icon Grand Gumber News

6 महीने और सालभर में रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगों ने लाखों रुपए हड़पे, मामले के खुलासे के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की।

सिर्फ 6 महीने और साल भर में रुपए डबल करने का झांसा देकर ठगों ने लाखों रुपए हड़प लिए। मामले का खुलासा होने के बाद सरकंडा पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही की है। ठगी के अधिकांश मामलों के पीछे लालच ही वजह होती है। सबको पता है कि बैंक में भी रुपए 5 साल में दुगुने नहीं होते लेकिन अक्सर जालसाज लोगों को बहुत कम समय में रुपए दुगना होने का लालच देकर अपना उल्लू सीधा करते हैं। ऐसा ही एक मामला सरकंडा थाने में आया है।

पता चला कि माइक्रो फाइनेंस कंपनी में निवेश कर 6 महीने से लेकर साल भर में रुपया दुगुना करने का लालच देकर ठग ने कई लोगों को शिकार बनाया है। इनका शिकार वीरेंद्र मसीह भी बने, जिसे मानस रंजन मिश्रा और प्रभा मिश्रा ने रुपए दुगना करने का वादा कर ₹46 लाख 54000 ले लिए, लेकिन रकम दुगना नहीं हुआ। उसके बाद इसकी शिकायत की गई। पुलिस आरोपियों को हिरासत में लेकर कार्यवाही कर रही है।

इस मामले में आरोपी मानस रंजन मिश्रा और प्रभा मिश्रा जिस फर्म के नाम पर रुपए निवेश करने की बात कह रहे थे उस फर्म के खिलाफ भी पुलिस आगे की जांच कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि जल्द ही और भी ऐसे लोग सामने आएंगे जो इस ठग गिरोह के शिकार बने हैं।

Exit mobile version