Site icon Grand Gumber News

6 माह में दूसरी बार बढ़ाई गई शराब की कीमते, भारी बढ़ोतरी से मदिरा प्रेमियों में असंतोष।

छत्तीसगढ़ में शराब की कीमतों में 160 रुपए तक का इजाफा हो गया है।अलग-अलग ब्रांड के क्वार्टर पौवा की कीमत 40 रुपए तक बढ़ गई है। वहीं बीयर का रेट 30 रुपए बढ़ गया है। प्रदेश में 6 माह में दूसरी बार शराब के दाम बढ़ाए गए हैं।शराब की बढ़ी हुई नई दरें भी 1 सितंबर से लागू कर दी गई हैं। इससे पहले अप्रैल में शराब के दाम बढ़ाए गए थे। लगातार दूसरी बार शराब की कीमतें बढ़ने से शराब के प्रेमियों को बड़ा झटका लगा है, यही वजह है कि इससे शराब पीने वाले भी निराश हैं।

उनका कहना है कि गरीब आदमी कहां जाएगा। आदत तो डलवा दी है। रोज काम करते है रोजी पाते है पीते-खाते हैं। रेट बढ़ने से मंदिरा प्रेमियों को बहुत ज्यादा परेशानी हो रही है। गौरतलब हो कि व्हाइट एंड ब्लू, फ्रंटलाइन, विडंसर, रॉयल पैशन, आपटर डार्क, ऑल सीजन, वाइट रैबिट, ब्लैक एंड व्हाइट, हंड्रेड पाइपर्स डिलक्स, एसी ब्लैक, डबल ब्लैक के साथ ही जम्मू डिलक्स विस्की के रेट बढ़ गए हैं।

Exit mobile version