Site icon Grand Gumber News

6 लाख की अमानत में खयानत कर भागा था यूपी, सीपत पुलिस ने आरोपी को दबोचा बहन की शादी में खर्च कर दिए ट्रांसपोर्ट कंपनी के कैश, आजमगढ़ से पकड़ा गया युवक

सीपत पुलिस ने ट्रांसपोर्ट कंपनी के 6 लाख रुपये गबन कर फरार हुए आरोपी अनुराग पाण्डेय को उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने यह रकम बहन की शादी में खर्च करने की बात स्वीकार की है।प्रार्थी सुब्रतो राय, जो ग्राम पंधी स्थित एक ट्रांसपोर्ट कंपनी में ट्रांसपोर्ट मैनेजर है, ने शिकायत दर्ज कराई थी कि कंपनी में कार्यरत सीनियर ट्रांसपोर्ट मैनेजर अनुराग पाण्डेय ने कैश लाकर से 6 लाख रुपये गबन कर लिए और चुपचाप अपने गांव उत्तर प्रदेश भाग गया। आरोपी कैश लेन-देन और लाकर की जिम्मेदारी संभालता था।मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के नेतृत्व में एक टीम गठित की गई। सायबर सेल की मदद से आरोपी का लोकेशन ट्रेस कर पुलिस टीम आजमगढ़ जिले के अतरौलिया थाना क्षेत्र के ग्राम पण्डौली पहुंची और आरोपी को 22 मई को उसके घर से गिरफ्तार कर बिलासपुर लाया गया।पूछताछ में आरोपी ने रकम बहन की शादी में खर्च करना स्वीकार किया। आरोपी के खिलाफ धारा 316(4) बीएनएस के तहत कार्रवाई करते हुए उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक गोपाल सतपथी, प्रधान आरक्षक कौशल वस्त्रकार, प्रफुल्ल सिंह व आरक्षक लक्ष्मण चंद्रा की विशेष भूमिका रही।

Exit mobile version