Site icon Grand Gumber News

64 हजार की ठगी से खुला 50 करोड़ का साइबर घोटाला, खैरागढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

खैरागढ़ पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ ऐतिहासिक कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के डोम्बिवली और कल्याण में सक्रिय अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। यह कार्रवाई ₹64,100 की ठगी की जांच से शुरू हुई थी, जिसकी शिकायत संगीत विश्वविद्यालय की छात्रा वसुधा सिन्हा ने की थी। जांच में पुलिस को ऑनलाइन गेमिंग एवं बेटिंग ऐप “100 BOOK” के जरिये 50 करोड़ रुपये से अधिक के लेन-देन का पता चला।

आईजी राजनांदगांव रेंज अभिषेक शांडिल्य और एसपी लक्ष्य शर्मा के निर्देशन में गठित टीम ने मुंबई में 7 दिन तक रैकी कर दो अपार्टमेंट्स में छापा मारा और 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने मौके से 5 लैपटॉप, 14 मोबाइल, 51 बैंक पासबुक, 51 एटीएम कार्ड, 15 चेकबुक और 25 सिम कार्ड जब्त किए।गिरोह सोशल मीडिया पर फर्जी साड़ी शॉपिंग पेज बनाकर ग्राहकों से प्रोसेसिंग चार्ज के नाम पर पैसे ठगता था।

बरामद डिवाइस में “100 BOOK” नामक ऐप के जरिये देशभर में ऑनलाइन सट्टेबाजी और गेमिंग फ्रॉड का नेटवर्क संचालित किया जा रहा था।सभी आरोपियों को ट्रांजिट रिमांड पर खैरागढ़ लाया गया है और आईटी एक्ट व जुआ अधिनियम की धाराओं के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना जारी है। पुलिस अधीक्षक ने इसे प्रदेश की सबसे बड़ी साइबर सफलता बताया और टीम को सम्मानित करने की घोषणा की।

Exit mobile version