Site icon Grand Gumber News

75 दिवसीय विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा की हुई शुरुआत, दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में पाट जात्रा पूजा हुई, 7 अक्टूबर को होगा समापन

75 दिवसीय विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा पर्व में हरेली अमावस्या के मौके पर दन्तेश्वरी मंदिर प्रांगण में पाट जात्रा पूजा विधान के साथ बस्तर दशहरा का आगाज हो गया। विश्वप्रसिद्ध ऐतिहासिक बस्तर दशहरा में आगामी 75 दिनों तक होने वाले विभिन्न विधानों एवं रस्मों का तिथिवार रूपरेखा बनकर तैयार की गई है। सावन के अमावस्या से शुरू होने वाला यह त्यौहार छत्तीसगढ़ के साथ-साथ देश और विदेश में भी मशहूर है कि बस्तर दशहरा में शामिल होने केवल भारत से ही नहीं बल्कि विदेशों से भी पर्यटक आते हैं और बस्तर दशहरा के सहभागी बनते हैं

गुरुवार से बस्तर दशहरा की शुरुआत हुई जो 7 अक्टूबर तक चलेगी इस दौरान विभिन्न पूजा विधि और रस में इसमें संपन्न होगी और 7 अक्टूबर को विधिवत विदाई की जाएगी जिससे बस्तर दशहरा का समापन होगा बस्तर दशहरा छत्तीसगढ़ के साथ बस्तर वीडियो के लिए आस्था और श्रद्धा का केंद्र माना जाता है यही वजह है कि यहां के रहवासी इस पर्व को उत्साह और श्रद्धा के साथ मनाते हैं। इन 75 दिनों में होने वाली बस्तर दशहरा की विभिन्न रस्में और पूजा में पूरा बस्तर शामिल होता है और आशीर्वाद प्राप्त करता है बस्तर दशहरा की धूम हर और उत्साह और उमंग से परिपूर्ण होती है।

Exit mobile version