Site icon Grand Gumber News

7A साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का भव्य ग्रांड फाइनल संपन्न नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे में खेल और सकारात्मक संदेश का संगम

नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट रेलवे में 7A साइड ओपन फुटबॉल टूर्नामेंट का ग्रांड फाइनल मुकाबला भव्य रूप से आयोजित किया गया। टूर्नामेंट का शुभारंभ मुख्य अतिथि भारतीय जनता पार्टी बिलासपुर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सिंह ठाकुर ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर एवं गोल मारकर किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए ऐसे खेल आयोजनों को युवाओं के उत्तम स्वास्थ्य और सकारात्मक सोच के लिए अत्यंत आवश्यक बताया।कार्यक्रम में भाजपा जिला कोषाध्यक्ष राहुल सिंह ठाकुर, मंडल महामंत्री आदर्श बेरिया, मंडल अध्यक्ष देवाशीष दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अंकित पाल सहित अनेक जनप्रतिनिधि एवं नार्थ ईस्ट इंस्टिट्यूट के वरिष्ठ खिलाड़ी और आयोजन समिति के सदस्य मौजूद रहे।

सभी अतिथियों ने खिलाड़ियों को शुभकामनाएं देते हुए खेल भावना को आगे बढ़ाने का संदेश दिया।इस सफल आयोजन में मुख्य आयोजक भारतीय जनता मजदूर ट्रेड यूनियन के जिला महासचिव संदीप कुमार का विशेष और सराहनीय योगदान रहा। वहीं सह-आयोजक के रूप में भारतीय जनता पार्टी के मंडल महामंत्री आदर्श बेरिया की सक्रिय भूमिका भी कार्यक्रम की सफलता में अहम रही, जिनके नेतृत्व में आयोजन को व्यवस्थित और अनुशासित रूप दिया गया।कार्यक्रम के दौरान राजकुमार बर्मन, शेख असलम, सुनील बगमारे, रमेश यादव, अमर समुद्रए, मोनू समुद्रए, राम बेरिया सहित बड़ी संख्या में खेल प्रेमी उपस्थित रहे। सभी ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया और युवाओं से नशे से दूर रहकर खेल को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

Exit mobile version