Site icon Grand Gumber News

7th Pay Commission: सरकारी कर्मचारियों पर बरसेगा पैसा ! जानें कितनी बढ़ेगी Salary

7th Pay Commission: होली से पहले देश के एक करोड़ से ज्यादा केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है। होली से पहले इन लोगों पर पैसों की बारिश होने वाली है। दरअसल होली केंद्रीय कर्मचारी के महंगाई भत्ता और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बड़ी बढ़ोतरी हो सकती है।

7th Pay Commission-मीडिया में आ रही खबरों के मताबिक 1 मार्च 2023 को कैबिनेट की होने वाली बैठक में सरकार केंद्रीय कर्मचारियों महंगाई भत्ते और पेंशनर्स के महंगाई राहत में बढ़ोतरी पर अंतिम फैसला ले सकती है। अगर ऐसा होता है कि होली से पहले केंद्रीय कर्मचारियों को महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी का बड़ा तोहफा मिल सकता है। इतना ही नहीं सबकुछ ठीक रहा तो 31 मार्च तक कर्मचारियों को बढ़ी हुई सैलरी और पेंशनर्स के बढ़ा हुआ पेंशन भी मिल सकता है। इसके साथ जनवरी और फरवरी महीने के एरियर का पैसा भी उनके खाते में आ सकता है।

डीए में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार

श्रम मंत्रालय की ओर से दिसंबर 2022 के AICPI के आंकड़े भी आ गए हैं। इससे लगता है कि डीए और डीआर में 4 फीसदी तक की बढ़ोतरी हो सकती है। हालांकि श्रम मंत्रालय की ओर से जारी दिसंबर 2022 के AICPI के जो आंकड़े आ गए हैं, वो नवंबर के मुकाबले गिरे हैं। AICPI के जो आंकड़े में जुलाई से नवंबर तक लगातार बढ़ोतरी हुई थी। लेकिन दिसंबर में AICPI के आंकड़े थोड़ी गिरावट देखी गई है। द‍िसंबर का आंकड़ा नवंबर के मुकाबले ग‍िरकर 132.3 प्‍वाइंट पर पहुंच गया है। अक्‍टूबर और नवंबर में यह आंकड़ा 132.5 प्‍वाइंट पर था। वहीं स‍ितंबर में 131.3, अगस्‍त में 130.2 और जुलाई में 129.9 था। हालांकि इसके बाद भी महंगाई भत्ते में 4 फीसदी बढ़ोतरी के आसार जाताए जा रहे हैं।

Exit mobile version