Site icon Grand Gumber News

8 मई को कांग्रेस की संविधान सभा, ली जा रही बैठक सभा को सफल बनाने सभी को दिशा निर्देश, दी जा रही है जिम्मेदारी

आगामी 8 मई को कांग्रेस पार्टी के द्वारा देश भर में संविधान सभा का आयोजन किया जाना है इसलिए कर प्रदेश और जिला स्तर पर कांग्रेस पार्टी बैठकों के माध्यम से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए योजना बनाकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दे रही है इसी कड़ी में सोमवार को बिलासपुर जिला कांग्रेस कमेटी की बैठक तिलक नगर स्थित कांग्रेस भवन में आयोजित की गई इस मौके पर पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल के साथ भिलाई विधायक देवेंद्र यादव भी मौजूद थे। इस मौके पर प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उमेश पटेल ने बताया कि कांग्रेस पार्टी के आवाहन पर संविधान सभा का आयोजन होना है जिसमें प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट जी का आगमन होना है। ऐसे में कार्यक्रम में ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं की सहभागिता हो इसे लेकर बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को दिशा निर्देश दिए जा रहे हैं उन्होंने कहा कि जिस तरह से मौजूदा सरकार में संविधान को खत्म करने की कवायत हो रही है उसे बचाने के लिए सभी को कवायत करनी होगी कांग्रेस किया संविधान सभा देश में संविधान में बचाए रखने के लिए महत्वपूर्ण है यही वजह है कि देशभर के साथ छत्तीसगढ़ में भी संविधान सभा के माध्यम से प्रदेश सरकार को कांग्रेस की एकजुट का परिचय दिया जाएगा इस मौके पर पूर्व मंत्री और खरसिया विधायक उमेश पटेल ने कई अन्य मुद्दों पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी

Exit mobile version