
सरकंडा थाना पुलिस ने नौ माह पुराने झपटमारी के मामले में फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी कपिल उर्फ गोल्डी खांडे और विजय बैरागी ने बीते नवंबर में बहतराई क्षेत्र में एक युवक से मोबाइल छीनकर फरार हुए थे।प्रार्थी मनीष यादव ने रिपोर्ट में बताया था कि 4 नवंबर 2024 की शाम वह फाइनेंस कंपनी के कार्य से बहतराई गया था, जहां नाग नागिन तालाब के पास स्कूटी सवार दो युवकों ने उसका ₹8000 कीमती विवो मोबाइल झपट लिया था। पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज व हुलिया के आधार पर दोनों की पहचान की, लेकिन आरोपी तब से फरार थे।28 जुलाई को मुखबिर से सूचना मिली कि दोनों आरोपी अपोलो चौक के पास घूम रहे हैं। थाना प्रभारी निलेश पांडेय के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दोनों को गिरफ्तार किया और उनसे लूटा गया मोबाइल भी बरामद कर लिया। आरोपियों को बीएनएस के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।




