26.1 C
Bilāspur
Monday, April 6, 2026
spot_img

9 साल का मासूम खेलते समय लापता, मां का रो-रोकर बुरा हाल, पुलिस तलाश में जुटी

जांजगीर-चांपा जिले के मुलमुला थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम लगरा से एक दर्दनाक खबर सामने आई है। सोमवार की शाम 4 बजे के करीब घर से खेलने निकला 9 वर्षीय बालक रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। परिजनों ने पहले बच्चे की आस-पास तलाश की, लेकिन जब देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिला तो उन्होंने तुरंत मुलमुला थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।रिपोर्ट दर्ज होते ही पुलिस टीम हरकत में आई और गांव में पहुंचकर जांच शुरू की। पुलिस आसपास के क्षेत्रों में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि बालक की आखिरी मौजूदगी की कोई कड़ी मिल सके। इसके साथ ही ग्रामीणों और बच्चों से भी पूछताछ की जा रही है।बालक की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। परिजनों का कहना है कि बच्चा हमेशा आसपास ही खेलता था और कभी बिना बताए दूर नहीं गया। घटना के बाद से पूरे गांव में चिंता का माहौल है। वही पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles