Homeहमर बिलासपुरसीबीआई की टीम ने कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर में बोला...

सीबीआई की टीम ने कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर में बोला धावा, पीएससी परीक्षा 2022-23 में लगा था भ्रष्टाचार का आरोप।

पीएससी घोटाला जांच को लेकर पहली बार सीबीआई की टीम बिलासपुर पहुंची है। आठ सदस्यीय टीम ने सबसे पहले यदुनन्दनगर स्थित कांग्रेसी नेता राजेन्द्र शुक्ला के पुराने मकान में धावा बोला। इसके बाद सीबीआई की टीम तिफरा परसदा स्थित राजेन्द्र शुक्ला के नए घर पहुंची। हालांकि कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला घर पर मौजूद नही थे।

एसीबी की 7 सदस्यीय टीम बुधवार की सुबह सुबह कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के तिफरा परसदा स्थित आवास पर धावा बोला। टीम के सदस्यों ने सबसे पहले राजेन्द्र शुक्ला के पुराने घर यानी यदुनन्दननगर में धावा बोला। इस दौरान परिवार के सदस्यों से बातचीत करने के बाद सीबीआई की टीम राजेन्द्र शुक्ला के नए मकान पहुंची। नए मकान का दरवाजा खटखटाने के बाद घर के सदस्य बाहर आए। घर के सदस्यों ने बताया कि राजेन्द्र शुक्ला पिछले दो दिनों से घर से बाहर है। इसके बाद महिला समेत सीबीआई के सभी अधिकारी राजेन्द्र शुक्ला के घर में दाखिल हुए।और कागजी कार्यवाही के साथ पूछताछ कार्यवाही शुरू कर दी गयी।

गौरतलब है कि राजेन्द्र शुक्ला का बेटा स्वर्णिम शुक्ला का चयन पीएससी में हुआ है। बताते चलें कि पीएससी की परीक्षा 2022-23 को लेकर लगातार भ्रष्टाचार का आरोप लगाया जा रहा था। तत्कालीन समय प्रतियोगी छात्रों ने परीक्षा परिणाम का विरोध किया था। मामले में आरोप लगाया गया था कि कांग्रेस सरकार के नेता और अधिकारियों ने अपने रिश्तेदारों का गलत तरीके से चयन करवाया है।

जिसके बाद मामला हाईकोर्ट तक पहुंचा। सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री विष्णु साव ने साल 2022-23 पीएससी परीक्षा जांच का आदेश दिया। इसी क्रम में सीबीआई की टीम बुधवार की सुबह कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला के घर पहुंची। बन्द कमरे में घर के सदस्यों से पूछताछ हो रही है। जानकारी मिली रही है कि कांग्रेस नेता राजेन्द्र शुक्ला और पीएससी में चयनित राजेन्द्र शुक्ला का अधिकारी बेटा इस समय रायुपर में है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments