Homeहमर बिलासपुरकेसरी पाइप फैक्ट्री सील, बड़े बकायादारों पर होगी सख्त कार्रवाई...

केसरी पाइप फैक्ट्री सील, बड़े बकायादारों पर होगी सख्त कार्रवाई…

नगर निगम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए टिकरापारा स्थित केसरी पाइप फैक्ट्री को सील कर दिया है। इस फैक्ट्री पर 2016-17 से अब तक 33 लाख 84 हजार 354 रुपए का टैक्स बकाया था। निगम द्वारा कई बार नोटिस भेजे जाने के बावजूद फैक्ट्री संचालकों ने बकाया राशि जमा नहीं की, न ही इस पर कोई ध्यान दिया। निगम कमिश्नर अमित कुमार के आदेशानुसार, राजस्व विभाग और अतिक्रमण अमले ने संयुक्त रूप से कार्रवाई करते हुए फैक्ट्री को सील कर दिया। निगम कमिश्नर ने स्पष्ट किया कि बड़े बकायादारों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि शहर में राजस्व वसूली को मजबूत किया जा सके। निगम के राजस्व विभाग ने फरवरी माह में ही 4 करोड़ 72 लाख 32 हजार रुपए की वसूली की है। निगम प्रशासन ने शहरवासियों से 31 मार्च तक अपने बकाया टैक्स जमा करने की अपील की है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की कार्रवाई का सामना न करना पड़े। इसके अलावा, सलूजा स्टील द्वारा सार्वजनिक स्थान पर छड़ लोहे की सरिया रखने के कारण 25,000 रुपए का जुर्माना लगाया गया है। नगर निगम ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर अतिक्रमण करने वालों पर कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।


नगर निगम ने नागरिकों से समय पर टैक्स जमा करने और अतिक्रमण से बचने की अपील की है, ताकि शहर में स्वच्छता और सुचारु व्यवस्था बनी रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments