Site icon Grand Gumber News

AAP से इस्तीफा देने के बाद जसवीर सिंह चावला बनाएंगे नई पार्टी, छत्तीसगढ़ को देंगे नया विकल्प,13 साल की निष्ठा के बाद जसवीर सिंह का आम आदमी पार्टी से मोहभंग, बोले- “जनता की सेवा जारी रखूंगा”

2011 में आम आदमी पार्टी की स्थापना के समय देशभर में लोगों के मन में एक नई उम्मीद जगी थी। लेकिन समय के साथ पार्टी के भीतर अंतर्विरोध और संस्थापक सदस्यों के दूर होने से जनता का भरोसा धीरे-धीरे कम होता गया। इसी कड़ी में छत्तीसगढ़ में AAP के वरिष्ठ नेता और प्रदेश महासचिव जसवीर सिंह चावला ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है।जसवीर सिंह चावला ने पार्टी के साथ अपने 13 वर्षों के राजनीतिक सफर में दो बार बिल्हा विधानसभा से AAP के टिकट पर चुनाव लड़ा। उन्होंने पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का प्रयास किया, लेकिन उनका आरोप है कि पार्टी अब केवल दिल्ली के निर्देशों पर चल रही है और स्थानीय कार्यकर्ताओं की बातों की अनदेखी की जा रही है। आम आदमी पार्टी के केंद्रीय संगठन को 10 बिंदुओं में सुझाव दिए थे, लेकिन जब इन पर कोई ठोस प्रतिक्रिया नहीं मिली, तब उन्होंने पार्टी छोड़ने का फैसला किया। उन्होंने कहा कि अब वह जनता की सेवा को ही प्राथमिकता देंगे और छत्तीसगढ़ में एक नई पार्टी बनाकर लोगों को एक मजबूत राजनीतिक विकल्प देंगे।हालांकि, नई पार्टी बनाने के साथ-साथ उनके सामने अन्य राजनीतिक दलों के दरवाजे भी खुले हैं। फिलहाल उनका फोकस जमीनी स्तर पर काम कर छत्तीसगढ़ वासियों को बेहतर सुविधाएं दिलाने पर रहेगा।

Exit mobile version