Site icon Grand Gumber News

ATR जंगल में पलटी कैपिटल बस, 10 घायल अनजान मोड़ पर ड्राइवर ने खोया नियंत्रण, SDM ने संभाला मोर्चा

बिलासपुर से डिंडौरी MP जा रही अमरकंटक की कैपिटल बस 12 जुलाई की रात ATR के केंवची मार्ग में बेंदरा मोड़ के पास पलट गई। हादसा छपरवा और तिलईडबरा के बीच हुआ, जब ड्राइवर ने घने जंगल के संकरे मोड़ पर बस से नियंत्रण खो दिया। बस में करीब 25 यात्री सवार थे, जिनमें 8 से 10 लोग घायल हो गए।

घटना की सूचना मिलते ही एसडीएम अजित पुजारी के नेतृत्व में पुलिस और स्वास्थ्य विभाग की टीम मौके पर पहुंची। यात्रियों को बस का सामने का कांच तोड़कर बाहर निकाला गया। 5 एम्बुलेंस मौके पर मौजूद रहीं, जिनसे घायलों को उपचार के लिए भेजा गया। जंगल की बीहड़ता और सीमित रोशनी के बावजूद रेस्क्यू ऑपरेशन तेजी से किया गया।

स्थानीय लोगों के मुताबिक, इस रूट पर अनुभवहीन ड्राइवर को भेजा गया था, जिसे संकरे और खतरनाक मोड़ों की जानकारी नहीं थी। हादसे के तुरंत बाद यात्रियों ने एक-दूसरे की मदद कर बस से निकलने की कोशिश की। प्रशासन ने कहा है कि मामले की जांच कर बस ऑपरेटर पर उचित कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version