Site icon Grand Gumber News

Big ब्रेकिंगG news ब्रेकिंगसरकार ला सकती है वन नेशन वन इलेक्शन का बिल…सूत्र

G news /Bilaspur/

केंद्र सरकार ने संसद का विशेष सत्र बुलाया है…. यह सत्र 18 से 22 सितंबर तक चलेगा….सूत्रों की माने तो बताया जा रहा है कि इस सत्र में पांच बैठकें होंगी. सूत्रों के मुताबिक, संसद के इस विशेष सत्र में मोदी सरकार ‘एक देश-एक चुनाव’ का बिल लेकर आ सकती है.देश में ‘वन नेशन-वन इलेक्शन’ को लेकर बहस काफी समय से चल रही है. इसी साल जनवरी में लॉ कमीशन ने इसको लेकर राजनीतिक दलों से छह सवालों के जवाब मांगे थे. सरकार इसे लागू कराना चाहती है तो वहीं कई राजनीतिक दल इसके विरोध में हैं.ऐसे में क्या ये बिल पास होगा या नहीं इस पर सभी की निगाहें टिकी हुई है… इस मामले में प्रदेश के भाजपा नेताओं से चर्चा की गई तो उनका कहना था एजेंडा अभी तय नहीं हुआ है…. लेकिन संसद का विशेष सत्र बुलाया जा रहा है इसकी जानकारी भाजपा के सांसदों को मिल चुकी है… और वे इसकी तैयारी में लगे हुए है…..

Exit mobile version