Site icon Grand Gumber News

CCTV में कैद चोर, हथियार चोरी कर भी पुलिस की पकड़ से बाहर,आईटीबीपी जवानों का पिस्टल, कारतूस और मोबाइल ले उड़ा बदमाश…

बिलासपुर :- हटिया-दुर्ग स्पेशल ट्रेन से आईटीबीपी जवानों का पिस्टल, कारतूस, नकद और मोबाइल चोरी करने वाला चोर सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया है। फुटेज में वह गेट नंबर चार से बैग लेकर निकलता दिख रहा है। इसके बावजूद जीआरपी और आरपीएफ की टीम आरोपी को पकड़ने में अब तक नाकाम रही है।जानकारी के अनुसार चोरी गए बैग में पिस्टल, कारतूस, नकदी और करीब 10 हजार रुपये का मोबाइल रखा था। चोर बैग को चेंज कर केवल मोबाइल, पिस्टल और कारतूस ले गया जबकि बाकी सामान फेंक दिया। मोबाइल स्विच ऑफ करने के कारण पुलिस को लोकेशन भी नहीं मिल रही है।घटना बुधवार रात की है, जब 08185 स्पेशल ट्रेन से रांची से लौट रहे आईटीबीपी 40वीं बटालियन के चार जवान बिलासपुर तक सफर कर रहे थे। रात करीब 3 बजे दुर्ग तक पहुंचते-पहुंचते जवानों को नींद आ गई और चोर मौका पाकर बैग लेकर फरार हो गया।बैग से 4 मैगजीन, 24 राउंड कारतूस, एक मोबाइल और नकद सहित अन्य सामान गायब मिला। जवानों द्वारा शिकायत दर्ज कराने के बाद जीआरपी और आरपीएफ की टीम जांच में जुटी हुई है। पुलिस का कहना है कि फुटेज के आधार पर आरोपी की तलाश तेज कर दी गई है।

Exit mobile version