

बिलासपुर :- CIMS ग्राउंड में श्री गणेश जी का विधिवत हवन एवं समापन समारोह बड़े ही हर्ष, उल्लास और दिव्य वातावरण में सम्पन्न हुआ। पूरे आयोजन में श्रद्धा, भक्ति और सांस्कृतिक उत्साह का अद्भुत संगम देखने को मिला।इस पावन अवसर पर सिम्स के डीन डॉ. रमनेश मूर्ति और मुख्य विभागाध्यक्ष, एनेस्थीसिया डॉ. मधुमिता मूर्ति ने अपनी गरिमामयी उपस्थिति प्रदान कर समारोह की शोभा को दोगुना कर दिया।विद्यार्थियों ने कहा कि सिम्स के डीन,विभागाध्यक्ष एवं अन्य सिम्स के अध्यापक,,प्राध्यापक वरिष्ठ शिक्षकों का सान्निध्य और मार्गदर्शन इस आयोजन को और भी विशिष्ट, प्रेरणादायी एवं अविस्मरणीय बना गया। उनकी उपस्थिति ने न केवल समारोह की गरिमा बढ़ाई बल्कि विद्यार्थियों के मनोबल को भी ऊँचाई प्रदान की।समस्त विद्यार्थीगणों ने हृदय की गहराइयों से आदरणीय सर और सम्माननीय मैडम के प्रति कृतज्ञता एवं आभार व्यक्त किया और इसे अपने जीवन का अमूल्य क्षण बताया।




