Site icon Grand Gumber News

CM का हेलीकाप्टर से आना हुआ रद्द….कार से पहुंच रहे बिलासपुर….मौसम की खराबी के चलते उड़ान हुआ रद्द

GG न्यूज़ बिग ब्रेकिंग बिलासपुर / प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का हेलीकाप्टर से आगमन हुआ रद्द….बताया जा रहा है की मौसम की खराबी की वजह से सीएम का हेलीकाप्टर से आना रद्द हुआ है सीएम कार से बिलासपुर के लिए निकले है…वो 11.45 बजे रायपुर से निकले है…और सीधे बहतराई स्टेडियम पहुंचेंगे ….दरसल सीएम के आने की खबर पाकर बड़ी संख्या में समर्थक और कार्यकर्ता हेलीपेड पहुंचे थे…लेकिन जैसे ही उनको खबर मिली समर्थक मायूस हो गए और वापस लौट गए….

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल युवाओं से लगातार रूबरू हो रहे हैं। युवाओं से भेंट मुलाकात के इस कार्यक्रम में श्री बघेल छत्तीसगढ़ के विकास के मुददे, युवाओं के लिए संचालित योजनाओं, उनकी उपलब्धियों और आकांक्षाओं पर बात करेंगे। युवाओं के साथ भेंट मुलाकात कार्यक्रम में बिलासपुर सहित मुंगेली, कोरबा,गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, जांजगीर-चांपा, सक्ति, रायगढ़, सारंगगढ़-बिलाईगढ़ जिले के युवाओं, महाविद्यालयीन छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे प्रतिभागियों सहित अन्य सभी युवा 1 अगस्त को बहतराई इंडोर स्टेडियम में मुख्यमंत्री से सीधी बातचीत करेंगे। इस कार्यक्रम में बिलासपुर संभाग के सभी 8 जिलों से युवा यहां हजारों की तादाद में पहुंचेंगे।

Exit mobile version