Site icon Grand Gumber News

CM विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी उड़ान से पहले उतरे नीचे,सुशासन तिहार के लिए रवाना होने से पहले हेलीपैड पर रुकी यात्रा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के हेलीकॉप्टर में सोमवार को तकनीकी खराबी आ गई, जिससे उन्हें उड़ान से पहले ही वापस नीचे उतरना पड़ा। मुख्यमंत्री सुशासन तिहार कार्यक्रम में शामिल होने के लिए रवाना हो रहे थे।यह घटना बिलासपुर पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड की है।बताया गया कि मुख्यमंत्री हेलीकॉप्टर में सवार हो चुके थे, लेकिन तकनीकी गड़बड़ी का पता चलते ही पायलट ने उड़ान नहीं भरी और उन्हें सुरक्षित नीचे उतारा गया।इस दौरान हेलीपैड पर कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे, जो उनके साथ कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे।फिलहाल मुख्यमंत्री पुलिस लाइन हेलीपैड में ही मौजूद हैं और तकनीकी टीम हेलीकॉप्टर की जांच कर रही है।सुरक्षा के लिहाज से मौके पर अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है और वैकल्पिक यात्रा की भी संभावनाएं तलाशी जा रही हैं।

Exit mobile version