Site icon Grand Gumber News

iGOT कर्मयोगी संभाग स्तरीय प्रशिक्षण सम्पन्न, सुशासन और प्रशासनिक दक्षता को मिली नई मजबूती

छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सुशासन, क्षमता निर्माण और परिणामोन्मुख प्रशासन को सुदृढ़ करने की दिशा में iGOT कर्मयोगी का संभाग स्तरीय प्रशिक्षण बिलासपुर के कोनी स्थित संभागायुक्त कार्यालय के चेतना सभा कक्ष में सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।प्रशिक्षण कार्यक्रम की अध्यक्षता संभागायुक्त सुनील जैन ने की। राज्य स्तर से अवर सचिव एवं नोडल अधिकारी सुश्री अंजू सिंह मास्टर ट्रेनर ने अधिकारियों को iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग, भूमिका आधारित प्रशिक्षण मॉड्यूल तथा प्रशासनिक कार्यकुशलता बढ़ाने के उपायों पर विस्तृत मार्गदर्शन दिया।सामान्य प्रशासन विभाग के सचिव अविनाश चंपावत द्वारा मिशन कर्मयोगी के प्रभावी क्रियान्वयन संबंधी निर्देश साझा किए गए। मुख्य सचिव श्री विकासशील के नेतृत्व में प्रदेश में डिजिटल गवर्नेंस, प्रशासनिक सुधार और नागरिक केंद्रित सेवा वितरण को मजबूत करने हेतु iGOT कर्मयोगी कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू किया जा रहा है।कार्यक्रम में कलेक्टर संजय अग्रवाल, सीईओ जिला पंचायत संदीप अग्रवाल सहित जिले के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे, जबकि संभाग के अन्य जिलों के कलेक्टर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े। संभागायुक्त श्री सुनील जैन ने कहा कि iGOT कर्मयोगी प्लेटफॉर्म प्रशासन को आधुनिक, पारदर्शी और जवाबदेह बनाने का सशक्त माध्यम है तथा सभी अधिकारियों से नियमित मॉड्यूल पूर्ण कर कार्यदक्षता बढ़ाने का आह्वान किया।

Exit mobile version