Site icon Grand Gumber News

IIM छात्र पर दुष्कर्म और ब्लैकमेलिंग का आरोप, पीड़िता बोली दबाव और धमकी झेल रही हूं बिलासपुर में दोबारा FIR, पीड़िता बोली – ये न्याय बनाम रसूख की लड़ाई है

कोरबा निवासी और IIM लखनऊ का छात्र ऐश्वर्य सिंह कंवर एक फार्मेसी छात्रा के लगाए गंभीर आरोपों के चलते कानून के शिकंजे में है। रायपुर की 22 वर्षीय युवती ने दुष्कर्म, ब्लैकमेलिंग और धमकी देने का आरोप लगाते हुए पहले तारबाहर थाना और अब बिलासपुर सिविल लाइन थाने में शिकायत दर्ज कराई है।युवती के मुताबिक, फेसबुक के माध्यम से दोनों की पहचान हुई थी, जो जल्द ही नजदीकी रिश्ते में बदल गई। 3 जून 2024 को बिलासपुर के एक होटल में युवक ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया और न्यूड वीडियो भी बना लिया। इसके बाद आरोपी वीडियो के माध्यम से युवती को ब्लैकमेल करता रहा।शादी के लिए जब युवती ने दबाव बनाया तो आरोपी ने दूरी बनानी शुरू कर दी। अप्रैल 2025 में पीड़िता ने तारबाहर थाने में शिकायत दी, जिसके बाद युवक को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। लेकिन अब युवती का आरोप है कि आरोपी के पिता, जो कोरबा कलेक्ट्रेट में पदस्थ हैं, अपने रसूख का इस्तेमाल कर केस को कमजोर करने और शिकायत वापस लेने का दबाव बना रहे हैं।युवती का कहना है कि उसे बार-बार धमकाया जा रहा है, करियर खत्म करने और समाज में बदनाम करने की कोशिश की जा रही है। इस डर और मानसिक तनाव के चलते उसने अब दोबारा सिविल लाइन थाने में शिकायत की है। मामले ने अब कानूनी कार्रवाई से आगे बढ़कर एक रसूखदार परिवार के दबाव के खिलाफ न्याय की लड़ाई का रूप ले लिया है।

Exit mobile version