Site icon Grand Gumber News

JSW सेंटर प्लांट में बड़ा हादसा, डिप्टी मैनेजर की मौत ,तारापुर सरपंच के भाई की हादसे में गई जान, परिजन आक्रोशित…

JSW स्टील प्लांट में गुरुवार को एक बड़ा हादसा हो गया, जिसमें सेंटर प्लांट के डिप्टी मैनेजर की दर्दनाक मौत हो गई। मृतक डिप्टी मैनेजर की पहचान तारापुर निवासी और वर्तमान सरपंच के भाई के रूप में हुई है। घटना उस समय घटी जब डिप्टी मैनेजर अपनी साइट पर काम करवा रहा था। काम के दौरान किसी तकनीकी या सुरक्षा चूक के कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही प्लांट में हड़कंप मच गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है और शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक के परिजनों को जब हादसे की जानकारी मिली तो वे आक्रोशित हो गए। बताया जा रहा है कि परिजन चक्काजाम करने की तैयारी में हैं और कंपनी प्रबंधन पर लापरवाही का आरोप लगा रहे हैं।
संभावित बवाल को देखते हुए पुलिस प्रशासन ने मौके पर अतिरिक्त बल तैनात कर दिया है ताकि किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और कंपनी से घटना के CCTV फुटेज भी मांगे गए हैं।

Exit mobile version