Site icon Grand Gumber News

NH-130 पर बड़ा हादसा, पिकअप ट्रेलर से टकराईघंटों जाम से यात्री परेशान, प्लास्टिक चावल पर भी विवाद

कटघोरा–अंबिकापुर नेशनल हाइवे 130 पर गुरसिया पुल के पास बुधवार को तेज रफ्तार पिकअप और ब्रेकडाउन ट्रेलर में भीषण टक्कर हो गई। सड़क किनारे खड़े ट्रेलर में पीछे से टकराई पिकअप बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और हादसे के बाद हाईवे पर करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति बनी रही। मौके पर यात्रियों और स्थानीय लोगों की लंबी कतारें लग गईं, जबकि हादसे के बाद पिकअप चालक मौके से फरार हो गया।घटना के दौरान पिकअप में प्लास्टिक चावल लोड होने की जानकारी सामने आई, जिसे लेकर स्थानीय लोगों में आक्रोश भी देखा गया। लोगों का कहना है कि ऐसे अवैध सामान की आवाजाही पर रोक लगनी चाहिए और इसकी जांच जरूरी है। वहीं, जाम में फंसे लोग गर्मी और असुविधा के चलते काफी परेशान नजर आए।सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सड़क से क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाने का काम शुरू किया। पुलिस ने ट्रैफिक व्यवस्था सामान्य करने के साथ ही प्लास्टिक चावल और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी है। देर शाम तक हाईवे पर यातायात पूरी तरह बहाल नहीं हो सका था।

Exit mobile version