Site icon Grand Gumber News

NHM कर्मियों का बड़ा ऐलान, आज देंगे सामूहिक इस्तीफा ,दस सूत्रीय मांगों को लेकर कर्मी कर रहे हे अनिश्चिकालीन प्रदर्शन…

जिले में अपनी लंबित मांगों को लेकर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन कर्मियों ने अब आर-पार की लड़ाई का बिगुल फूंक दिया है। लंबे समय से जारी आंदोलन और सरकार की चुप्पी से नाराज़ कर्मियों ने चेतावनी दी है कि यदि मांगों पर विचार नहीं हुआ तो वे आज सामूहिक इस्तीफा सौंप देंगे।धरना स्थल पर जुटे कर्मियों का कहना है कि लगातार संघर्ष और गुहार के बावजूद सरकार की ओर से किसी तरह का ठोस आश्वासन नहीं मिला। ऐसे में मजबूरी में इस्तीफे का कदम उठाना पड़ रहा है।खैरागढ़ जिले के आंदोलनरत NHM कर्मियों के लिए निर्णायक साबित हो सकता है, क्योंकि इस्तीफों की गूंज सरकार तक कितनी असरदार पहुँचती है, यह देखने वाली बात होगी।

Exit mobile version