Site icon Grand Gumber News

NSS कैंप में हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाने का आरोप, कोनी थाने में शिकायत

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय, बिलासपुर में आयोजित एनएसएस कैंप के दौरान हिंदू छात्रों को जबरन नमाज पढ़वाने का मामला सामने आया है। छात्रों ने आरोप लगाया है कि 30 मार्च को ईद के दिन योगा सत्र के नाम पर मुस्लिम छात्रों को मंच पर नमाज अदा करवाई गई और इसके बाद सभी गैर-मुस्लिम छात्रों को भी वही प्रक्रिया दोहराने को कहा गया। विरोध के बावजूद उन्हें ऐसा करने के लिए मजबूर किया गया।छात्रों ने विश्वविद्यालय के एनएसएस कोऑर्डिनेटर और प्रोग्राम ऑफिसर के खिलाफ कोनी थाने में शिकायत दर्ज कराई है।शिकायत में यह भी बताया गया कि कैंप के दौरान छात्रों से मोबाइल फोन जमा करवा लिए गए थे, जिससे घटना का प्रत्यक्ष प्रमाण उपलब्ध नहीं है

हालांकि कुछ छात्रों ने पहचान छुपाकर वीडियो के माध्यम से घटना की जानकारी सार्वजनिक की है।एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और विश्वविद्यालय प्रशासन से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गई है। विश्वविद्यालय ने भी आंतरिक जांच के लिए फैक्ट फाइंडिंग कमेटी गठित की है, जो 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपेगी। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Exit mobile version