Site icon Grand Gumber News

PWD के कार्यपालन अभियंता रिश्वत लेते गिरफ्तार,काम दिलाने के नाम पर लिया था रिश्वत

शासकीय विभागों में भ्रष्टाचार किस कदर हावी है इसका उदाहरण जगदलपुर में देखने को मिला जब लोक निर्माण विभाग के विद्युत यांत्रिकी डिपार्टमेंट के कार्यपालन अभियंता अजय कुमार टेंभुरे 2 लाख रिश्वत लेते गिरफ्तार हो गए।ठेकेदार को काम दिलाने निविदा के पहले 2 लाख रुपये एडवांस ले रहे थे।बताया जा रहा है कि जगदलपुर शहर के साकेत कॉलोनी में स्थित कार्यपालन अभियंता के सरकारी क्वार्टर में ACB की टीम ने राशि देते समय दबिश दी ,जिसमें कार्यपालन अभियंता रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार हुआ है।

Exit mobile version