31.8 C
Bilāspur
Friday, February 27, 2026
spot_img

SDM की गाड़ी से टक्कर ,गर्भवती महिला की मौत पति और बच्चा घायल…

बिलासपुर :- कोनी थाना क्षेत्र के तुर्काडीह में राखी के दिन 9 अगस्त को हुए दर्दनाक सड़क हादसे ने इलाके को झकझोर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक पर सवार पति-पत्नी और उनके दो बच्चों को पीछे से आ रही SDM की सरकारी गाड़ी ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में गर्भवती महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पति और दोनों बच्चे घायल हो गए।टक्कर के बाद SDM का वाहन और उसका चालक मौके से फरार हो गया, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने बताया कि हादसे की सूचना कई बार पुलिस को दी गई, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला। आखिरकार तीन दिन की कोशिश के बाद ग्रामीणों ने खुद आरोपी वाहन को ढूंढ निकाला और सीधे थाने पहुंचाकर सुपुर्द कर दिया।मृतका के परिजनों ने आरोप लगाया कि यह लापरवाही से हुआ हादसा है और दोषी चालक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। उन्होंने पीड़ित परिवार को मुआवजा और घायलों को बेहतर इलाज की मांग की। कोनी थाना प्रभारी ने बताया कि वाहन जब्त कर लिया गया है, मामले की जांच जारी है और FIR दर्ज कर चालक की गिरफ्तारी पर जल्द कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles