Site icon Grand Gumber News

SECR महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने शनिवार को उसलापुर स्टेशन और विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का लिया जायजा।

दक्षिण पूर्व मध्य रेल की महाप्रबंधक नीनु इटियेरा ने शनिवार को उसलापुर स्टेशन और विद्युत लोको प्रशिक्षण केंद्र का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस अवसर पर प्रधान मुख्य विद्युत अभियंता, मुख्य परियोजना अधिकारी, मंडल रेल प्रबंधक प्रवीण पाण्डेय सहित मंडल के शाखाधिकारी एवं पर्यवेक्षक मौजूद रहे।उसलापुर स्टेशन में सबसे पहले महाप्रबंधक द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत चल रहे विकास कार्यों का जायजा लिया गया।

उन्होंने पुनर्विकास कार्यों के मॉडल एवं ले-आउट प्लान का अवलोकन कर संरक्षा एवं सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्री सुविधाओं एवं पुर्नविकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होने सभी प्लेटफार्म, फुटओवर ब्रिज, पैनल रूम, चालक परिचालक लॉबी सहित पूरे स्टेशन का निरीक्षण किया। ट्रेनों के परिचालन के मुख्य घटक पैनल रूम में निरीक्षण के दौरान उन्होने वहाँ कार्यरत कर्मचारियों से उनके कार्यप्रणाली, सुरक्षा आदि से संबन्धित चर्चा करते हुए यात्री ट्रेनों को समयबद्ध चलाने के निर्देश भी उन्होने दिये। महाप्रबंधक ने प्रशिक्षण केंद्र में और सुधार एवं अपग्रेडेशन के भी सुझाव दिए। इसके साथ ही पर्यावरण और हरियाली को बढ़ावा देने महाप्रबंधक द्वारा वृक्षारोपण भी किया गया।

Exit mobile version