Site icon Grand Gumber News

SIR पर सियासी घमासान कांग्रेस का ‘वोट चोर गद्दी छोड़’ अभियान, भाजपा बोली दिखावा,4 नवंबर से शुरू होगी घर-घर मतदाता गणना, राजनीतिक बयानबाजी ने बढ़ाया सियासी पारा

छत्तीसगढ़ में विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर सियासत गरमा गई है। 4 नवंबर से शुरू होने वाले घर-घर मतदाता गणना अभियान से पहले कांग्रेस और भाजपा आमने-सामने हैं।कांग्रेस ने इस प्रक्रिया को लेकर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए वोट चोर गद्दी छोड़ अभियान शुरू कर दिया है, जबकि भाजपा ने इसे नियमित प्रक्रिया बताते हुए कांग्रेस पर जनता को गुमराह करने का आरोप लगाया है।भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने कहा कि SIR निर्वाचन आयोग की नियमित और पारदर्शी प्रक्रिया है।उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में देशभर में 10 बार SIR हुआ, लेकिन तब किसी को कोई आपत्ति नहीं थी। अब जब वही प्रक्रिया फिर हो रही है, तो कांग्रेस मुद्दा न मिलने के कारण राजनीतिक ड्रामा कर रही है।वहीं कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा वोट चोरी के जरिए सत्ता में बने रहने की साजिश कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने चुनाव आयोग और भाजपा के बीच की सांठगांठ को उजागर किया है। मतदाता सूची के गहन पुनरीक्षण को लेकर दोनों दलों के बीच जारी यह शब्दयुद्ध अब चुनावी माहौल को और गरमाने लगा है।

Exit mobile version