26.5 C
Bilāspur
Tuesday, April 7, 2026
spot_img

UPSC की APFC परीक्षा 30 नवंबर को, बिलासपुर में 2316 परीक्षार्थी होंगे शामिल कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक लेकर परीक्षा व्यवस्था और गाइडलाइन पालन के निर्देश दिए

संघ लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित एपीएफसी और ईओ की परीक्षा बिलासपुर में कल 30 नवंबर को आयोजित की जाएगी। जिले के छह परीक्षा केंद्रों में कुल 2316 परीक्षार्थी इस परीक्षा में शामिल होंगे। प्रशासन ने परीक्षा की सुचारू और पारदर्शी व्यवस्था के लिए तेजी से तैयारियां पूरी कर ली हैं।कलेक्टर संजय अग्रवाल ने केंद्राध्यक्षों और स्थल पर्यवेक्षकों की बैठक लेकर यूपीएससी द्वारा जारी दिशा-निर्देशों को विस्तार से समझाया और इनका कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की त्रुटि या लापरवाही नहीं होनी चाहिए और सभी व्यवस्थाएं समय से पहले तैयार हो जाएं।परीक्षा सुबह 9:30 बजे से 11:30 बजे तक होगी। परीक्षार्थियों को परीक्षा शुरू होने के 30 मिनट पहले से प्रवेश मिलेगा, लेकिन सुबह 9:00 बजे के बाद किसी भी अभ्यर्थी को प्रवेश नहीं दिया जाएगा। परीक्षार्थी केवल उसी केंद्र में परीक्षा दे सकेंगे, जिसका उल्लेख उनके ई–एडमिट कार्ड में है।परीक्षा केंद्रों में मोबाइल फोन, ब्लूटूथ सहित सभी डिजिटल उपकरण पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे। केंद्रों में पीने का पानी, बिजली, पंखे, रोशनी और साफ शौचालय की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। बैठने की व्यवस्था आयोग के मानकों के अनुरूप होगी ताकि परीक्षार्थियों को सुविधा मिल सके और परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles