21.7 C
Bilāspur
Sunday, February 22, 2026
spot_img

अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास संयुक्त कार्रवाई, 5.161 किलो गांजा जब्त, ओडिशा से सप्लाई की तैयारी, एक आरोपी गिरफ्तार, नाबालिग बालक शामिल

जांजगीर–चांपा जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र में अवैध मादक पदार्थ तस्करी के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। अकलतरा रेलवे स्टेशन के पास संयुक्त कार्रवाई में थाना अकलतरा पुलिस और रेलवे सुरक्षा बल की टीम शामिल रही।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपी अभिषेक सूर्यवंशी, निवासी ग्राम सारागांव को गिरफ्तार किया। उसके साथ एक विधि से संघर्षरत बालक भी पाया गया। तलाशी में आरोपियों के कब्जे से 5 किलो 161 ग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित बाजार कीमत लगभग 2 लाख 58 हजार रुपये बताई जा रही है।पूछताछ में आरोपियों ने खुलासा किया कि गांजा ओडिशा से लाकर जांजगीर–चांपा जिले में खपाने की योजना थी। पुलिस के अनुसार मुख्य आरोपी का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड भी है और वह पहले शराब से जुड़े मामलों में जेल जा चुका है।फिलहाल आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की जा रही है। नाबालिग को किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार संबंधित प्रक्रिया में लिया गया है। पुलिस नेटवर्क और सप्लाई चैन की कड़ियों को खंगालते हुए मामले की विस्तृत जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles