बिलासपुर में यातायात नियम तोड़ने वालों पर सख्ती, 450 नशे में ड्राइविंग और 1300 बिना हेलमेट पर कार्रवाईशाम 6 से रात 12 बजे सबसे ज्यादा हादसे, ट्रैफिक पुलिस का विशेष अभियान

बिलासपुर में यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों के खिलाफ पुलिस ने बड़ा अभियान चलाया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश और एएसपी ट्रैफिक रामगोपाल करियारे के मार्गदर्शन में लगातार चेकिंग कर सख्त कार्रवाई की जा रही है।यातायात पुलिस के अनुसार जनवरी से अब तक शराब पीकर वाहन चलाने वाले 450 से अधिक चालकों पर मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई कर प्रकरण न्यायालय भेजे गए हैं। वहीं बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले 1300 से अधिक चालकों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। ITMS के जरिए 7500 से ज्यादा उल्लंघनों पर ऑनलाइन चालान भी जारी किए गए हैं।सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों की समीक्षा में सामने आया है कि सबसे ज्यादा हादसे शाम 6 बजे से रात 12 बजे के बीच होते हैं। इसे देखते हुए पुलिस ने इस समयावधि में विशेष चेकिंग अभियान तेज कर दिया है, ताकि दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वाहन चलाते समय हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें, शराब या नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सभी यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सुरक्षित यातायात व्यवस्था सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles