26.4 C
Bilāspur
Monday, June 23, 2025
spot_img

अखिल भारतीय हास्य कवि सम्मेलन का आयोजन 1 को

राष्ट्रीय स्तर के कवि करेंगे काव्यपाठ

कई वर्षों बाद कोयलांचल क्षेत्र में हो रहा अखिल भारतीय स्तर का कवि सम्मेलन

राजनगर/मनेन्द्रगढ़-
नवगठित नगरीय निकाय डूमरकछार के प्रथम निर्वाचन के उपरांत निर्वाचित जनप्रतिनिधियों के निर्वाचन के उपरांत 01 सितंबर 2022 को शपथ ग्रहण समारोह डूमरकछार नगर परिषद में संपन्न हुआ था,शपथ ग्रहण समारोह के प्रथम वर्षगांठ के अवसर पर स्वस्थ मनोरंजन के दृष्टि से राष्ट्रभक्ति,हास्य,व्यंग आंशू ,ओज, श्रृंगार ,गीत,गजल एवं विधाओं से परिपूर्ण कई राष्ट्रीय स्तर के कवियों का समागम कवि सम्मेलन के रूप में डूमरकछार नगर परिषद के पौराधार कालोनी में म.प्र. महिला वित्त एवं विकास निगम की अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री का दर्जा प्राप्त) अमिता चपरा,हसदेव क्षेत्र के महाप्रबंधक संजय मिश्रा, नगर परिषद डूमर कछार के अध्यक्ष डॉ. सुनील कुमार चौरसिया सहित क्षेत्र के अन्य निर्वाचित जनप्रतिनिधियों,प्रशासनिक एवं कोल इंडिया के अधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति में कवि सम्मेलन का आयोजन आज 01 सितंबर को संपन्न किया जा रहा।
कवि सम्मेलन का संचालन
डॉ.नरेन्द्र मिश्र (धड़कन) चिरमिरी छ.ग. राष्ट्रीय कवि मंच का संचालन करेंगे, पूरे देश में काव्य पाठ के साथ ही इनकी 37 पुस्तके अब तक प्रकाशित की चुकी है।
कौशल सक्सेना हास्य,ओज एवं संचालक के लिए एक ख्याति प्राप्त कवि मध्य प्रदेश के रायसेन से हैं।
नरेन्द्र सिंह अकेला,आशू कवि मंच संचालक उज्जैन सैकड़ो पुरुस्कार,ईटीवी,जीटीवी में काव्य पाठ,कौशल सम्मेलन, हास्य,ओज एवं संचालक के ख्यातिलब्ध कवि ने पूरे देश में अपनी अलग छाप छोड़ी है।
दिनेश गुक्कज,हास्य कवि प्रतापगढ उ.प्र. राजघराने के फकीर कवि हास्य के विस्फोटक कवि के नाम से मशहूर हैं।
भूपेन्द्र सिंह राठौर ओज कोटा,राजस्थान से राष्ट्र जागरण,वंदना की प्रस्तुति के लिए इन्हें जाना पहचाना जाता है,ये व्यस्तम कवियों में से एक है।
ड्रा.लता स्वराजंलि भोपाल श्रृंगार रस की एक बड़ी कवित्री है, इनकी अनेक पुस्तके प्रकाशित हो चुकी है साथ ही दूरर्शन,आकाशवाणी एवं कई मंचो पर इनका काव्य पाठ हो चुका है।
अकबर ताज देशगीत खंडवा, सूरदास,रसखान को जीने वाले ये कवि दूरदर्शन, वाह भाई वाह भीम जन्म से ही दिव्यांग है।
कवि आशीश शुद्ध-हास्य, युवा दिलों की धड़कन बन गये है ये प्रयागराज से है, वाह भाई वाह में भी शिरकत कर चुके है।

आज 01 सितंबर को मध्य प्रदेश के शुरुआती छोर पर स्थित नगर परिषद डूमरकछार के पौराधार कालोनी में जो यह कवि सम्मेलन हो रहा यह कोयलांचल क्षेत्र में कई वर्षों के बाद आयोजन किया जा रहा है,इस क्षेत्र में राष्ट्रीय स्तर का कवि सम्मेलन की जानकारी मिलने पर कवि सम्मेलन एवं कविता पाठ में रुचि रखने वाले नागरिकों,काव्यप्रेमियों, साहित्यकारों में हर्ष, उल्लास और उमंग व्याप्त है।
कवि सम्मेलन का कार्यक्रम शाम 7:00 बजे से प्रारंभ किया जाएगा आयोजक मंडल ने आसपास के क्षेत्र के सभी कवि प्रेमियों, साहित्यकारों,रचनाकारों, समाजसेवियों,जनप्रतिनिधियों,नागरिकों सभी से कवि सम्मेलन में पहुंचकर काव्य पाठ का आनंद उठाने का आग्रह किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles