Homeहमर बिलासपुरस्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, रात्रि ड्यूटी में भारी लापरवाही उजागर

स्वास्थ्य व्यवस्था की खुली पोल, रात्रि ड्यूटी में भारी लापरवाही उजागर

सरगुजा संभाग में स्वास्थ्य सेवाओं की जमीनी हकीकत उस समय सामने आ गई जब संभागीय संयुक्त संचालक स्वास्थ्य सेवाएं डॉ. अनिल कुमार शुक्ला ने दरिमा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान रात्रि ड्यूटी में भारी लापरवाही पाई गई। आश्चर्यजनक रूप से ड्यूटी रोस्टर में पर्याप्त डॉक्टर होने के बावजूद एक भी चिकित्सक मौके पर मौजूद नहीं मिला। पूरी रात की स्वास्थ्य व्यवस्था मात्र एक नर्सिंग स्टाफ के भरोसे संचालित होती पाई गई, जो गंभीर मरीजों के लिए बेहद चिंताजनक स्थिति है।निरीक्षण में ANC पंजी अव्यवस्थित मिली, जिससे गर्भवती महिलाओं की नियमित निगरानी पर सवाल खड़े हो गए। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई का भी अभाव देखा गया, जिससे संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। इसके अलावा कई अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। अग्रिम हस्ताक्षर करने का मामला भी सामने आया, जिसे गंभीर अनुशासनहीनता माना गया है।मामले की गंभीरता को देखते हुए CMHO को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। स्पष्ट निर्देश दिए गए हैं कि यदि संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो संबंधितों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। निरीक्षण के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया है और जवाबदेही तय करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular

Recent Comments