18 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

अनुराग को मिली बड़ी जिम्मेदारी, गृह निर्माण मंडल का बनाया गया अध्यक्ष…

राज्य सरकार ने निगम, मंडल,बोर्ड और आयोग में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद की सूची जारी कर दी है। सूची आने के बाद नियुक्ति का इंतजार कर रहे लोगों में खुशी हैं, वहीं जिन लोगों को नियुक्ति नहीं मिली है, वे अब साय सरकार की दूसरी सूची का इंतजार कर रहे हैं, जो केंद्रीय मंत्री अमित शाह के दौरे के बाद जारी हो सकती है। सरकार ने जिन आयोग, बोर्ड, निगम-मंडलों और परिषदों में अध्यक्ष और उपाध्यक्ष की नियुक्ति की है, वहां सदस्यों की नियुक्ति बाद की जाएगी।इसी क्रम में सरगुजा जिला से अनुराग सिंह देव को अध्यक्ष छत्तीसगढ़ राज्य गृह निर्माण मंडल का दायित्व सौंपा गया है।अनुराग सिंह देव की पकड़ भाजपा संगठन में अच्छी है। सरगुजा संभाग में लोकप्रिय युवा नेता के रूप में पहचान बनाने के बाद राजनीतिक पायदान पर उन्होंने अच्छी ख्याति अर्जित करके विषम परिस्थिति में भी अपनी मुस्कुराहट को बरकरार रखा।यही वजह है कि अनुराग सिंह देव के भाजपा के प्रति समर्पण को देखते हुए उन्हें पद दिया गया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles