30.6 C
Bilāspur
Saturday, March 28, 2026
spot_img

अबूझमाड़ में विकास की दस्तक, कलेक्टर संबित मिश्रा पहुंचे दुर्गम इलाकों में ग्रामीणों की मांग पर 10 किमी पैदल चलकर तुलार गुफा क्षेत्र का किया निरीक्षण

बीजापुर जिले में प्रशासनिक सक्रियता का उदाहरण पेश करते हुए कलेक्टर संबित मिश्रा अपनी टीम के साथ अबूझमाड़ क्षेत्र के दुर्गम इलाकों में पहुंचे। ग्राम पंचायत मंगनार में बोधघाट से तुलार गुफा तक सड़क मार्ग की लंबे समय से चली आ रही मांग को लेकर कलेक्टर ने जमीनी हालात जानने के लिए खुद मौके पर पहुंचने का फैसला किया।इस दौरान कलेक्टर संबित मिश्रा, जिला सीईओ, एसडीएम भैरमगढ़, जनपद पंचायत सीईओ, जनपद सदस्य, सरपंच-सचिव, पीआरओ ब्लॉक सहित भैरमगढ़ पुलिस बल और ग्रामीणों के साथ करीब 10 किलोमीटर पैदल चलकर नदी-नालों को पार करते हुए गांव पहुंचे।

प्रशासन की यह पदयात्रा दुर्गम क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने की दिशा में अहम मानी जा रही है।उल्लेखनीय है कि यह इलाका दशकों तक माओवादियों का गढ़ माना जाता रहा है। हाल के वर्षों में नक्सल समस्या पर प्रभावी कार्रवाई के बाद क्षेत्र में हालात बदले हैं और अब विकास कार्यों को तेजी से आगे बढ़ाया जा रहा है। प्रशासन की मौजूदगी से ग्रामीणों में सुरक्षा और विश्वास का माहौल देखा गया।

तुलार गुफा पहुंचकर कलेक्टर संबित मिश्रा ने ग्रामीणों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं। उन्होंने कहा कि सरकार का लक्ष्य बस्तर के हर जिले के हर नागरिक तक सभी शासकीय सुविधाएं पहुंचाना है। जिस तरह नक्सलवाद पर नियंत्रण पाया गया है, उसी तरह सड़क, स्वास्थ्य, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाएं भी जल्द ही सुचारू रूप से उपलब्ध कराई जाएंगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles