किसानों के समर्थन में आम आदमी पार्टी का चक्का जाम, अभनपुर–रायपुर मार्ग रहा बाधित, धान खरीदी टोकन और भौतिक सत्यापन को लेकर आप का विरोध प्रदर्शन, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश के किसानों की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी ने अभनपुर–रायपुर मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। यह जाम मोहन ढाबा के सामने किया गया, जहां बड़ी संख्या में आप के कार्यकर्ता और किसान एकत्रित हुए। प्रदर्शनकारियों का कहना था कि प्रदेश में किसानों के धान खरीदी टोकन समय पर नहीं कट रहे हैं, जिससे उन्हें भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।आप नेताओं ने आरोप लगाया कि भौतिक सत्यापन के नाम पर किसानों का अपमान किया जा रहा है और धान खरीदी की प्रक्रिया को जानबूझकर जटिल बनाया जा रहा है। साथ ही पार्टी ने धान खरीदी की अंतिम तिथि बढ़ाने की मांग करते हुए कहा कि कई किसान अब तक टोकन न मिलने के कारण अपनी उपज बेचने से वंचित हैं।चक्का जाम के दौरान कुछ समय के लिए यातायात प्रभावित रहा। मौके पर पुलिस बल मौजूद रहा और स्थिति को नियंत्रित किया गया। प्रदर्शन के बाद तहसीलदार सीता शुक्ला को ज्ञापन सौंपा गया, जिसमें किसानों की मांगों को शीघ्र पूरा करने का आग्रह किया गया। तहसीलदार को ज्ञापन सौंपने के पश्चात आप कार्यकर्ताओं ने जाम समाप्त कर दिया। आम आदमी पार्टी ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles