21.1 C
Bilāspur
Saturday, February 28, 2026
spot_img

अवैध खनन पर जिला प्रशासन का शिकंजा खनिज विभाग की बड़ी कार्रवाई, 7 वाहन जप्त, नोटिस जारी

बिलासपुर में कलेक्टर संजय अग्रवाल के निर्देश पर खनिज विभाग ने अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर सख्ती बढ़ा दी है। हालिया कार्रवाई के तहत खपरी, कोहरौदा, पेंडरी और गतौरी क्षेत्र में छापेमारी की गई। खपरी के शिवनाथ नदी क्षेत्र से रेत का अवैध उत्खनन करते पाए गए दो ट्रैक्टर को जब्त कर थाना बिल्हा के सुपुर्द किया गया।

पेंडरी के शासकीय तालाब से अवैध रूप से मिट्टी निकालते हुए दो हाइवा और एक जेसीबी मशीन पकड़ी गई, जिन्हें मौके पर ही सील कर दिया गया। वहीं, गतौरी में अवैध कोयले का भंडारण करते हुए एक लोडर और दो ट्रेलर जब्त किए गए।खनिज विभाग ने मौके पर अवैध भंडारकर्ता को नोटिस भी जारी किया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि अवैध खनन, परिवहन और भंडारण पर आगे भी कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

132,000FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles