इन दोनों नगर निगम के द्वारा शहर में अवैध निर्माण के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है दुकान सील करने की कार्रवाई के साथ अवैध निर्माण को धराशाई भी किया जा रहा है जिसके तहत शनिवार को नगर निगम भवन शाखा के द्वारा वाली नाल में बने अवैध निर्माण को हटाने नोटिस जारी किया गया। देखा जा रहा है कि इन दिनों शहर में तेजी से अवैध निर्माण कर नगर निगम को चुनौती दी जा रही है नगर निगम के अधिकारियों से शॉर्टकट कर अवैध निर्माण करने वाले लोग धड़ल्ले से शहर में निर्माण को गति दे रहे हैं ऐसे में लगातार शिकायतों को देखते हुए नगर निगम आयुक्त के द्वारा इस दिशा में कार्रवाई करने निर्देश दिए गए हैं जिसके तहत शनिवार को नगर निगम के हमले ने रिंग रोड नंबर दो मैं जहां एक कैफे को अवैध निर्माण के लिए नोटिस जारी किया गया है तो वहीं जवाली नाले के किनारे बना रहे अवैध निर्माण पर भी नगर निगम के भवन शाखा के द्वारा कार्रवाई की गई है यहां क्योंकि बिना अनुमति के टीन शेड के जरिए एक हॉल का निर्माण कराया जा रहा था तो वही कई मकान और दुकान यहां निर्माण कार्य जारी था जिन सभी से निर्माण कर की अनुमति दिखाने की बात कही गई तो किसी के द्वारा भी निर्माण कार्य की अनुमति नहीं दिखाई गई जिसके बाद नगर निगम के भवन शाखा अधिकारी और जोन कार्यालय के टीम में यहां सभी निर्माण को नोटिस जारी कर जल्द से जल्द निर्माण को हटाने की बात कही अवैध निर्माण कर्ताओं समय सीमा के अंदर निर्माण हटाने का आश्वासन दिया है। अवैध निर्माण पर कार्यवाही तो समझ आती है। लेकिन सवाल यह होता है कि शहर के मध्य में इस तरह से अवैध निर्माण फल फूल रहा था और नगर निगम को इसकी भनक नहीं लगी यह समझ से परे है ।चंद कदमों की दूरी पर जोन कार्यालय स्थापित है लेकिन उसके बाद भी अवैध निर्माण का इतना भव्य स्वरूप लेना दर्शा रहा है कि अधिकारियों ने भी इस दिशा में आंख मूंद ली थी। अब नगर निगम के उच्च अधिकारियों की नजर इस पर पड़ी। इसके बाद यह कार्रवाई पूर्ण की गई है लेकिन जरूरी है कि नगर निगम इस तरह की अभियान जारी रखें ताकि अवैध निर्माण करने वाले लोगों में भय की स्थिति उत्पन्न हो और वह नियम के साथ अपना निर्माण कर पूर्ण करें।




