
आईजी डॉक्टर संजीव शुक्ला ने वर्ष 2024 में रेंज भर में हुई अपराधिक घटनाओं, और उसके डिटेक्शन पर संतोष जाहिर करते हुए रेंज के सभी आठो जिलों के पुलिस अधीक्षकों के कार्य की सराहना की,आईजी ने कहा कि वर्ष 2025 का रोड मैप तैयार कर लिया गया है, नशा,साइबर अपराध और सड़क हादसे के मामले उनकी पहली प्राथमिकता में होगी, क्योंकि नशा से ही अपराध की दिशा तय होती है. प्रत्येक जिलों में पुलिस अधीक्षकों द्वारा चलाए जा रहे जन जागरूकता अभियान की भी उन्होंने सराहना करते हुए कहा कि सामुदायिक पुलिसिंग कर आम जनता से जुड़ने का लाभ मिल रहा है. थाने में बल की कमी को भी दूर किया जा रहा है, ताकि अपराध पर प्रभावित ढंग से नियंत्रित किया जा सके। रेंज में सड़क हादसों की घटना की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि हादसे बढ़े हैं लेकिन मौतो की संख्या कम हुई है. उन्होंने ऐसे ब्लैक स्पॉट को चिन्हकित करने पर जोर दिया, जहां सर्वाधिक हादसे होते हैं

. चोरी हत्या लूट डकैती नकबजानी साइबर अपराध जैसे मामलों में हुई कार्रवाई पर उन्होंने संतुष्टि जाहिर की। रेंज भर की पुलिस के द्वारा डिटेक्ट किए गए ऐसे मामले जो काफी क्रिटिकल थे, जिसमें अंतरराज्जीय गिरोह को पकड़ने में पुलिस ने सफलता पाई, ऐसे मामले का जिक्र करते हुए पुलिस महानिरीक्षक ने अपने मातहथों की पीठ थपथपाई।प्रेस वार्ता के दौरान पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह सहित बिलासपुर जिले के राजपत्रित अधिकारी मौजूद रहे. इस दौरान आईजी ने कहा कि पुलिस के सामने और भी कई चुनौतियां हैं, जिसे समय के साथ पूरा किया जा रहा है. नशा को लेकर उन्होंने साफ तौर पर कहा कि, इससे जुड़े किसी भी व्यक्ति को छोड़ा नहीं जाएगा, नशे को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस एन्ड टू एन्ड कार्रवाई कर रही है।इस तरह, बिलासपुर पुलिस ने अपराधों के खिलाफ अपनी मुहिम को और तेज करते हुए जिले में शांति एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई प्रभावी कदम उठाए हैं।




