
बिलासपुर। देशभर में राम नवमी के पावन अवसर पर जहां भक्ति और उत्साह का माहौल देखने को मिल रहा है, वहीं बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के गणेश नगर स्थित अन्नपूर्णा कॉलोनी में भी भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों की भागीदारी रही और पूरे क्षेत्र में धार्मिक उल्लास का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल, बिलासपुर महापौर पूजा विधानी, भाजपा जिला अध्यक्ष दीपक सिंह ठाकुर सहित कई जनप्रतिनिधि और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। उनके आगमन से कार्यक्रम की गरिमा और भी बढ़ गई।

इसके अलावा अनिल टाह, गुलशन ऋषि, जोन अध्यक्ष श्रीनू राव, इब्राहिम खान, हनीफ खान, जितेन्द्र कुर्रे, अजय कश्यप, प्रीथ्वी सहित वार्ड के सभी माता-बहनों और नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम में सामाजिक समरसता और एकता की मिसाल भी देखने को मिली, जहां सभी समुदायों के लोगों ने मिलकर इस पर्व को मनाया।

कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाने वाले अमेरिका गोल्ड मेडलिस्ट अरुण पटनायक ने सभी अतिथियों और उपस्थित जनों का हृदय से आभार व्यक्त किया। वहीं अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश मीडिया प्रभारी शाहिद रज़ा की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही, जिन्होंने आयोजन में सक्रिय सहभागिता




