इंडक्शन फर्नेस फटने से क्रेन ऑपरेटर गंभीर झुलसा घुटकू के फिल स्टील प्लांट में हादसा, हालत नाजुक

घुटकू स्थित फिल स्टील एंड पावर प्राइवेट लिमिटेड प्लांट में शनिवार दोपहर इंडक्शन फर्नेस फटने से बिहार निवासी क्रेन ऑपरेटर आशुतोष कुमार गंभीर रूप से झुलस गए। उन्हें तुरंत शहर के केयर एंड क्योर अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां करीब 60 प्रतिशत झुलसने और धुआं फेफड़ों में जाने से उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई, सूचना पर पुलिस अधिकारी गगन कुमार टीम के साथ पहुंचे। पुलिस और प्रबंधन ने बॉयलर ब्लास्ट व जनहानि की अफवाहों को खारिज करते हुए स्पष्ट किया कि हादसे में केवल एक कर्मचारी घायल हुआ है। मामले की जांच जारी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
21,600SubscribersSubscribe
spot_img

Latest Articles