
सिविल लाइन थाना में शुक्रवार को एक महिला के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया है। आरोप है कि रतनपुर निवासी शबाना बेगम ने 5 लाख रुपए लेकर ज़मीन बेचने का इकरारनामा किया और फिर उसी ज़मीन को किसी अन्य व्यक्ति को रजिस्ट्री कर दी।शिकायतकर्ता ऋतुपर्ण सिंह ने बताया कि उन्होंने 13 सितंबर 2024 को रतनपुर की 2486 वर्गफुट आबादी भूमि का सौदा 5 लाख में किया था।राशि का भुगतान चेक से किया गया और बिक्री का इकरारनामा नोटरी से 9 सितंबर 2022 को निष्पादित हुआ।बावजूद इसके शबाना बेगम पंजीयन टालती रही।कई बार आग्रह और कानूनी नोटिस भेजे जाने के बाद भी जब पंजीयन नहीं हुआ तो प्रार्थी ने पड़ताल की।इस दौरान पता चला कि शबाना बेगम ने उसी ज़मीन को 13 सितंबर 2024 को किसी अन्य व्यक्ति को बेचकर रजिस्ट्री भी कर दी।पुलिस ने शिकायत की जांच के बाद आरोपी शबाना बेगम के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आगे की विवेचना असिस्टेंट सब इंस्पेक्टर राजेशधर दीवान द्वारा की जा रही है।




